मथुरा में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए
मंदिर
मंदिर
Published on

मथुराा : मथुरा में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, सुरक्षा से समझौता किए बिना, भक्तों के खातिर सुगम दर्शन की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी से राहत के लिए पंखे लगाए गए हैं।

सिंह ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस की उपलब्धता सहित 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटकर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत यातायात योजना तैयार की गई है।

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा, भक्त सुबह बिहारी जी महाराज के चरण कमलों में पूजा करते हैं और शाम को सर्वांग दर्शन करते हैं, जो साल में एक बार मिलने वाला एक दुर्लभ अवसर है। इस दिन बांके बिहारी महाराज पीतांबरी (पीले रंग की पोशाक) और पायल पहनते हैं, यह परंपरा स्वामी हरिदास द्वारा शुरू की गई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in