प्रयागराज में बस-बोलेरो की भयानक टक्कर, 10 लोगों ने गंवाई जान

राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम योगी ने जताया शोक
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा
Published on

प्रयागराज : प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों में सोमनाथ (28), ईश्वरी प्रसाद जायसवाल (56), भागीरथी जायसवाल (43), संतोष सोनी (55), सौरभ सोनी (उप्र अज्ञात), अजय बंजारे (उम्र अज्ञात), गंगा दास वर्मा (उम्र अज्ञात), शिवा राजपूत (करीब 60 वर्ष), दीपक वर्मा (उम्र अज्ञात) और राजू साहू (उम्र अज्ञात) शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी मेजा थाना अतंर्गत राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी। बस में भी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रहे थे।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुयी जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, प्रयागराज में मिर्जापुर राजमार्ग पर हुयी सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in