राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सख्त कार्रवाई होगी

BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
राम मंदिर
राम मंदिर
Published on

मिर्जापुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में BJP पर निशाना साध रहे विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों की असलियत जानती है।

चौधरी ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।उन्होंने मिर्जापुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कहा कि केंद्र और राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि मामले की गहन जांच हो।

चौधरी ने कहा, हम इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानते हैं और इससे बहुत दुखी हैं। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

राम मंदिर
केले के पेड़ के रेशे से सेनेटरी पैड, आभूषण और शोपीस बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं पूर्वांचल की महिलाएं

उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले को लेकर BJP की लगातार आलोचना कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, राहुल गांधी या अखिलेश यादव क्या कहते हैं, यह उनकी बात है। जिन्होंने कभी भगवान राम की परवाह नहीं की और जिनके शासनकाल में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, वे अब भगवान राम की बात कर रहे हैं। देश की जनता उन्हें अच्छी तरह समझती है।

इस मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) की जांच पर सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश BJP अध्यक्ष ने कहा, वे तो चुनाव आयोग और अदालतों पर भी सवाल उठाते हैं। SIT की जांच चल रही है और चढ़ावा चोरी मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस सवाल पर कि BJP ने राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लिया था तो क्या उसे मंदिर में हुई चोरी की जिम्मेदारी भी नहीं लेनी चाहिए, चौधरी ने कहा कि मंदिर के निर्माण के बाद एक ट्रस्ट का गठन किया गया था और वही इसके कामकाज की देखरेख के लिए जिम्मेदार है।

BJP नेता ने कहा, ट्रस्ट स्वतंत्र रूप से काम करता है और सरकार से उसका कोई संबंध नहीं है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सबसे कड़ी सजा मिलेगी।

राम मंदिर
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव ने CDR जांच की उठाई मांग
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in