बागपत ससुराल में दामाद की पीटकर हत्या, साले ने ईंट से सिर में किए कई वार

नामजद अभियुक्तों की तलाश भी जारी
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

बागपत : बागपत जिले में एक युवक की उसके साले ने कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अहैड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते हुई। उन्होंने बताया कि अहैड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय विकास ने करीब 2 वर्ष पूर्व नंगलाबढ़ी गांव की आरती से प्रेम विवाह किया था, जो दूसरी जाति की है और यह विवाह दोनों परिवारों के लिए पहले से ही तनाव का कारण बना हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि आरती का अपने भाई आकाश से विवाद था और सोमवार को विकास, आरती के साथ उसके मायके गया था, ताकि परिवार के बीच सुलह करवाई जा सके, लेकिन रात में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान आकाश ने कथित रूप से ईंट से वार कर विकास की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में आरती की भाभी निधि, बहन अंकिता और पड़ोसी विजय को भी नामजद किया गया है। आरती की शिकायत पर खेकड़ा थाने में चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in