शिवसेना कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र ध्वस्त करने पर इनाम की घोषणा

औरंगजेब की कब्र ध्वस्त करने वालों को इनाम देगी शिवसेना
औरंगजेब की कब्र पर जंग
औरंगजेब की कब्र पर जंग
Published on: 

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने वाले को 5 बीघा जमीन बतौर इनाम देने का ऐलान किया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और देश में औरंगजेब के नाम पर स्थापित सभी स्मारकों और अन्य निशानियों को हटाने की मांग करते हुए इस सिलसिले में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया।

सिखेड़ा ने इस दौरान कहा कि औरंगजेब हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों के लिए जिम्मेदार था, इसलिए उससे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को देश से हटा दिया जाना चाहिए। सिखेड़ा ने मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने वाले को 5 बीघा जमीन बतौर इनाम देने की घोषणा भी की। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के पास खुल्दाबाद में मुगल बादशाह की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को राज्य भर में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News