'हाउसफुल 5' स्टाइल पोस्ट से छाई यूपी पुलिस, क्लाइमेक्स सीन से खींचा ध्यान

सड़क सुरक्षा पोस्ट को रितेश देशमुख ने सराहा
सड़क सुरक्षा पोस्ट
सड़क सुरक्षा पोस्ट
Published on: 

लखनऊ : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के एक अनूठे और आकर्षक प्रयास में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने हेलमेट पहनने के महत्व को समझाने के लिए हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म 'हाउसफुल 5' से प्रेरित एक रचनात्मक पोस्ट का इस्तेमाल किया है।

इस पोस्ट की व्यापक सराहना हुई और सराहना करने वालों में फिल्म के कलाकारों में शामिल अभिनेता रितेश देशमुख का नाम प्रमुखता से शामिल है। यूपी पुलिस ने नौ जून को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक ग्राफिक साझा किया, जो 'हाउसफुल 5' के विशिष्ट दो क्लाइमेक्स प्रारूप से मिलजा-जुलता है।

इस ग्राफिक में दोपहिया वाहन सवारों के लिए 'क्लाइमेक्स विकल्पों' के रूप में दो विपरीत दृश्य पेश किए- एक में एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए दिखाया गया। इसे 'विकल्प 5 ए' कहा गया। दूसरे दृश्य में उसी व्यक्ति को सिर पर चोट और पट्टी के साथ दिखाया गया, जिसने हेलमेट नहीं पहना था और इसे 'विकल्प 5 बी' कहा गया।

पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोचक अंदाज में किए गए इस जागरूकता संबंधी पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए इस जागरूकता सम्बन्धी पोस्ट की सराहना करते हुए फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने एक्स खाते पर कहा कि 'जिम्मेदार बनें, सही चुनाव करें।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in