चंदौली में बकरीद की नमाज के दौरान कार का शीशा तोड़ने से हंगामा

अराजक तत्वों ने इस घटना को दिया अंजाम
नमाज
नमाज-
Published on: 

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली शहर में शनिवार को बकरीद के अवसर पर सुबह नमाज पढ़ने गये एक युवक की कार का कुछ अराजक तत्वों ने कथित तौर पर शीशा तोड़ दिया जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चंदौली थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सकलडीहा रोड पर स्थित एक ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बिछिया गांव निवासी 21 वर्षीय आसिफ अली परिवार के साथ कार से नमाज अदा करने के लिए आये थे और पास में यूको बैंक के समीप अपनी कार खड़ी की थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद जब वह लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला। इस पर आसिफ ने आसपास में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह इस पर हंगामा करने लगे।

उन्होंने बताया कि अन्य नमाजी जब ईदगाह से बाहर निकले तो घटना की जानकारी होते ही वे भी उग्र हो गए। सिंह ने बताया, जांच में पता चला है कि तीन अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनका पता लगा लिया है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News