'बाढ़ प्रभावित जिलों में जारी हैं राहत-बचाव कार्य', हवाई सर्वेक्षण कर बोले सीएम योगी

भारी बरसात के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
Published on: 

औरैया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सभी में तेजी से राहत व बचाव का कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को औरैया कलेक्ट्रेट में राहत सामग्री बांटी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले 10-15 दिन में अत्यधिक बरसात के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण और राहत कार्यों के कुशल संचालन के लिए हर जनपद में प्रभारी मंत्रियों को तैनात किया गया है।

योगी ने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यों के कुशल संचालन और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पीएसी की बाढ़ इकाई, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को तैनात किया है। एनडीआरएफ की 16, एसडीआरएफ की 18 तथा पीएसी फ्लड यूनिट की 31 टीम बाढ़ प्रभावित जनपदों में कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा में आयोजित कार्यक्रमों के उपरांत औरैया पहुंचे। उन्होंने आगरा और औरैया के मध्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति देखी और औरैया पहुंचने पर प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने, आपदा प्रभावितों को सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News