बरेली में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

3200 रुपये, 4 मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

बरेली : बरेली जिले में नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 3200 रुपये, चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। नवाबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रिचौला गांव में एक घर पर छापा मारा और इस दौरान मकान मालकिन व तीन अन्य महिलाएं एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पायी गयीं।

पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज किया। सिंह ने कहा, शहरी इलाकों में देह व्यापार के भंडाफोड़ की घटनाएं सामान्य है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इस तरह की अवैध गतिविधि का पाया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in