सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में बत्ती गुल, यात्रियों ने TTE को टॉयलेट में किया बंद, वीडियो वायरल

सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में बत्ती गुल, यात्रियों ने TTE को टॉयलेट में किया बंद, वीडियो वायरल
Published on: 

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से निकली सुहेलदेव एक्सप्रेस के दो एसी कोच में बिजली गुल हो गई। जिसके बाद कोच में मौजूद लोगों ने TTE को टॉयलेट में बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया।

शुक्रवार (11 अगस्त) को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, स्टेशन से रवाना होने के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के दो एसी कोच में इलेक्ट्रिक में समस्या की वजह से बत्ती गुल हो गई। इसके बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्री नाराज हो गए। उन्होंने TTE से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नाराज यात्रियों ने TTE को टॉयलेट में बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनल से निकलने के थोड़ी देर बाद कोच बी-1 और बी-2 में पावर फेल्योर हो गया। फिर बत्ती गुल हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाराज लोग किस तरह TTE से सवाल कर हंगामा कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी पावर फेल्योर को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। मामले को रेलवे अधिकारियों ने शांत करवाया। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने के बाद RPF के साथ अधिकारियों की टीम पहुंची और लोगों को समझाकर TTE को बचाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in