बिजनौर में सियासी हलचल: चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट

नगीना सांसद चंद्रशेखर की हाउस अरेस्ट कार्रवाई पर आज़ाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध तेज, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले पुलिस ने की कार्रवाई
सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने उनके घर में ही किया नजरबंद
Published on

Bijnor में गुरुवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब Chandrashekhar Azad को पुलिस ने उनके धामपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। Azad Samaj Party प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर के घर को चार थानों की पुलिस ने घेर लिया है। उनके आवास तक आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आजाद समाज पार्टी ने सुबह 11 बजे से “सत्ता परिवर्तन यात्रा” निकालने का ऐलान किया था। यह यात्रा जिला मुख्यालय स्थित नुमाइश मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचने वाली थी। प्रशासन ने पहले से ही यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नुमाइश मैदान चौराहे पर कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया, जिससे समर्थकों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in