नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का PM मोदी ने किया उद्घाटन

लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित इस एयरपोर्ट का प्रथम चरण
गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करते
PM नरेन्द्र मोदी
गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करते PM नरेन्द्र मोदी
Published on

लखनऊ/नोएडा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण समेत कार्गो हब का उद्घाटन किया।

इस मौके पर योगी ने फिरोजाबाद में बनी कांच की गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रधानमंत्री को स्‍मृतिचिन्‍ह के रूप में भेंट की। समारोह को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने भी संबोधित किया।

इसके पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को सुबह ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।

योगी ने कहा, जेवर का यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’ है। यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नयी ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

जेवर के उप जिलाधिकारी (SDM) दुर्गेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है, जिसके लिए पार्किंग की सुविधा समेत तमाम तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए।

SDM ने बताया कि हापुड़, बुलंदशहर और गाज़ियाबाद जैसे आस-पास के जिलों से आने वाले लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 'कलर कोडिंग' (रंगों के आधार पर पहचान) की व्यवस्था लागू की गई है।

इस हवाई अड्डो को लेकर आसपास के इलाकों में रहने वाले हर वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों में इससे रोजगार और सुविधाओं की उम्‍मीद जगी है। फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करने वाले 36 वर्षीय कर्मचारी संजीव यादव ने कहा कि इस हवाई अड्डे से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in