राम मंदिर मुद्दे पर सपा-कांग्रेस पर बरसे ब्रजेश पाठक

सपा-कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया : ब्रजेश पाठक
Luknow
पाठक ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने हमेशा राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम में हुई घटना "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" है, लेकिन इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग जानते हैं कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का रुख हमेशा राम मंदिर के विरोध में रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस वर्षों से मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है और सनातन संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रची है, लेकिन देश की जनता सनातन संस्कृति के खिलाफ किसी भी कथित अभियान को स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि यही वो दल हैं जिनके शासनकाल में रामभक्तों पर गोली चलाने जैसी घटनाएं हुईं थी, इसलिए उन्हें अयोध्या धाम के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। ब्रजेश पाठक ने बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए कथित चंदे के उपयोग पर भी सवाल उठाए साथ ही उन्होंने वक्फ से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं और मदरसों की फंडिंग के स्रोत पर भी विपक्ष से जवाब मांगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in