आगरा में अवैध धर्मांतरण मामले में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

2 पाकिस्तानियों की भूमिका सामने आई
आगरा में अवैध धर्मांतरण
आगरा में अवैध धर्मांतरण
Published on: 

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के 2 नागरिकों की भूमिका सामने आई है। आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया, पाकिस्तान के 2 इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं तथा ये धर्म परिवर्तन के लिए उपदेश देते थे।

कुमार के अनुसार, ये दोनों बताते थे कि इस्लाम क्यों अपनाना चाहिए और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है।

उन्होंने बताया, जांच में सामने आया कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें बौद्धिक चर्चाओं के लिए भी आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित लोगों में कश्मीर की कुछ लड़कियों का एक समूह भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 4 मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in