'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ, कानपुर में बोले पीएम मोदी

पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-
Published on: 

कानपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। और सेना का यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने पाकिस्तान में सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसने देसी हथियारों और 'मेक इन इंडिया' की ताकत दुनिया को दिखा दी है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने यहां चकेरी हवाईअड्डे पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। व्यवसायी शुभम (31) उन 26 लोगों में शामिल थे जिनकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मौत हो गयी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News