अब और आसान होगा सफर, UP को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे

अब और आसान होगा सफर, UP को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे
Published on

बलिया : उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण का एक और बड़ा प्रोजेक्‍ट मंजूर हो गया है। नेपाल, बिहार,गोरखपुर,मऊ,बलिया और आजमगढ़ जैसे राज्यों की कनेक्टिविटी को गाजीपुर-जमानियां-सैयदराजा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना से बेहतर किया जाएगा। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के नेटवर्किंग प्लानिंग ग्रुप ने करीब 42 किलोमीटर लंबी सड़क को मंजूरी दी है। यह लगभग 3126 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।

योजनाएं और कुल लागत

इस परियोजना के लिए कुल 3126 करोड़ रूपये खर्च ‌होंगे, जिसमें से –

1.  सड़क निर्माण पर 2006 करोड़ रूपये खर्च ‌होंगे।

2.  1120 करोड़ रूपये मुआवजा देने के लिए रखे गए हैं।

16 मंत्रालयों के समन्वय के बाद यह फ़ैसला लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचऐआई) ने रूट का सर्वे पूरा कर लिया है। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (दिपीआर) बनाया जा रहा है।

विशेषताएं

यह सड़क परियोजना आधुनिक यातायात सुविधाओं और ढांचे से लैस होगी। ये कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं –

1. 3 रेल ओवरब्रिज

2. 31 बड़े और छोटे अंडरपास

3.1 इंटरचेंज रोटरी फ्लाईओवर

4. 20 छोटे और मध्यम पुल

5. 6 बस स्टॉप

6. वाहनों की संख्या में वृद्धि

अगले कुछ वर्षों में गाजीपुर-सैयदराजा सड़क पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

प्रोजेक्ट के तहत वाहनों की अनुमानित संख्या कुछ इस प्रकार हो सकती है-

2029-30—-     31,091

2035-36—-     47,373

2041-42—–    67,700

इस परियोजना का टेंडर 2025 तक जारी होने की संभावना है।

….रोहित सिंह

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in