'प्रधानमंत्री जी की कार्य योजना का हिस्सा है नोएडा हवाई अड्डा', बोले योगी

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस हवाई अड्डे का शिलान्यास किया
नोएडा हवाई अड्डा
नोएडा हवाई अड्डा
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत प्रधानमंत्री जी की कार्य योजना का हिस्सा है।

योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में अपने संबोधन में कहा, विकास की ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत प्रधानमंत्री जी की कार्य योजना का हिस्सा है। यह आज हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है और नोएडा हवाई अड्डा इसी श्रृंखला का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, सबसे पहले मोदी जी का इस भव्य और गरिमामय समारोह में प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्‍यम से उड़ान योजना के तहत राज्य को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा, यह कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शुक्रवार को ही रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे देश के अंदर उत्साह का माहौल था।

योगी ने कहा, पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अराजकता का माहौल, संशय की स्थिति है और पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन अपनी दूरदर्शी सोच, देश प्रथम के भाव से 11 वर्षों से जो कार्य योजना मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लिए बनी है, वह अब देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा, अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। पड़ोसी देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे, अव्यवस्था फैल रही है और लोगों में कोटा सिस्‍टम लागू करना पड़ा लेकिन भारत में पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम करने का आपने (मोदी) जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, उसके लिए आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

मुख्यमंत्री ने मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह नवसृजन प्रदेश को ‘ग्लोबल एविएशन’ के नक्शे पर एक नये सिरे से प्रस्‍तुत करने का कार्य कर रहा है।

उन्‍होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसे दलों के नकारेपन के कारण प्रदेश का विकास 2017 तक रुका रहा। इसी वजह से उत्तर प्रदेश ने जलालत झेली और अव्यवस्था का शिकार बना लेकिन मोदी जी के मार्गदर्शन में देश व सूबे में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने जो गति पकड़ी वह रुकावट की बाधार को तोड़ने में कामयाब रही।

योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस हवाई अड्डे का शिलान्यास किया और आपके कर कमलों से आज (शनिवार को) इसके प्रथम चरण का उद्घाटन हो रहा है। आपने हमेशा कहा कि जिसका शिलान्यास करो, उसका उद्घाटन भी करो और आज यह हो रहा है।उत्तर प्रदेश अपनी पहचान की नई उद्घोष कर रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in