यूपी BJP की नई टीम घोषित : राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को मिली बड़ी जिम्मेदारी योगी

युवाओं, महिलाओं और विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
Published on

लखनऊ : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 46 पदाधिकारियों के नाम जारी किए हैं। यह नई टीम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है।

BJP का कहना है कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और हर क्षेत्र में बेहतर काम करने में मदद करेगी। इस बदलाव में युवाओं, महिलाओं और अलग-अलग समाज के नेताओं को भी जगह दी गई है। इससे चुनाव की तैयारी को और मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी।

पार्टी ने रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। BJP का कहना है कि नई टीम के जरिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं और अलग-अलग समाज के लोगों को जोड़कर आने वाले चुनाव की तैयारी को तेज किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ
‘मुगल बैंक्वेट हॉल’ पर चलेगा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

BJP के इस नए संगठनात्मक फेरबदल के पीछे उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास साफ दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर BJP नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके।

बता दें कि BJP का सदस्यता अभियान जून के आखिर तक चलेगा। BJP के मुताबिक, कोई भी सदस्य पार्टी में तक एक्टिव माना जाता है, जब वह विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 प्राथमिक सदस्य बनाता है। ये सक्रिय सदस्य ही आगे जाकर पार्टी के अंदर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते हैं।

योगी आदित्यनाथ
चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in