खुशियों से पहले मातम : अमेठी में शादी से पहले दूल्हे ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

उसकी बारात आजमगढ़ जा रही थी
आत्महत्या
आत्महत्या
Published on: 

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में अपनी शादी की खुशियों से चंद घंटे पहले एक दूल्हे ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी बारात आजमगढ़ जा रही थी। इस घटना ने न केवल दूल्हे के परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना शुक्रवार देर शाम अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर हुई।

पुलिस के अनुसार रायबरेली जिले के सलोन निवासी रवि (30) की बारात शुक्रवार शाम आजमगढ़ जा रही थी। रवि ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर एक मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। गौरीगंज थाने के प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुखद घटना से दूल्हे के परिवार और उसके गांव में मातम पसर गया है। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News