बांदा मां और नौ माह के मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत

दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर मुहल्ले में रविवार रात घर में लगी आग से झुलसकर 24 साल की महिला और उसके नौ माह के बेटे की मौत हो गई। नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविन नगर मुहल्ले में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर अनु उर्फ अनीता (24) और उसके नौ माह के बेटे पार्थ की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। ससुर की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और हादसे के वक्त महिला का पति शिवम परदेश में था। घर में सास, जान गंवाने वाली महिला और उसका मासूम बेटा था। महिला के मायके के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News