यूपी में फेसबुक लाइव के माध्यम से 9 लाख से अधिक गन्ना किसान प्रशिक्षित

उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन
गन्ना किसान
गन्ना किसान
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन और प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य फिलहाल देश में गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में प्रथम स्थान पर है। इसी क्रम में गन्ना शोध संस्थानों के साथ विशेषज्ञ फेसबुक लाइव के माध्यम से गन्ना किसानों को अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत 9 लाख से अधिक गन्ना किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

एक बयान के मुताबिक गन्ना विकास परिषद के ये प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी, 2024 से जारी हैं, जिसकी पहुंच 15 लाख से अधिक गन्ना किसानों तक हो चुकी है। फेसबुक लाइव से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्रदेश के किसानों के साथ उत्तराखंड और नेपाल के गन्ना किसानों को भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गन्ना विकास परिषद प्रदेश के गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीकी से परिचित करवाने के लिए जहां एक ओर शोध संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर का संचालन कर रही है। वहीं फेसबुक लाइव के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रशिक्षण देने के साथ-साथ गन्ना किसानों की समस्याओं का भी त्वरित हल प्रदान किया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in