मिर्जापुर सड़क हादसा : ब्रेक फेल ट्रक की टक्कर से 11 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक

एक ही परिवार के कई सदस्य जिंदा जले
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Published on

नयी दिल्ली/ मिर्जापुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कई वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई टक्कर में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।

मुर्मू ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

यह दुर्घटना दरामंदगंज घाटी से लासोदा क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। मिर्जापुर जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मध्यप्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार आगे जा रहे गिट्टी से लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए।

कौशिक के अनुसार मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (4), सोनम सिंह (9), विष्णु सिंह (4), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in