बागपत में दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Published on: 

बागपत : बागपत जिले में एक दूध व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर गांव के पास बाघू रोड पर सोमवार रात हुई, जहां 28 वर्षीय विपिन उर्फ गोंदू को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। हमले में व्यापारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की आज सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच जारी है।अधिकारियों के अनुसार, काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है और वर्तमान में क्षेत्र में शांति है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in