मेरठ : जितेन्द्र सतवाई के खिलाफ BKU का धरना, थाना रोहटा में 7 घंटे तक मचा हंगामा

पूर्व विधायक सतवाई पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
BKU का थाना रोहटा में धरना
BKU का थाना रोहटा में धरना
Published on

मेरठ : पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई द्वारा अपने पड़ोसी पर हत्या के प्रयास का कथित तौर पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने गुरुवार को थाना रोहटा पर 7 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।

BKU प्रवक्ता के अनुसार, संगठन के संरक्षक मेजर चिंदौड़ी और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कार्यकर्ता सुबह 5 बजे थाने पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

BKU कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सतवाई ने निजी रंजिश के चलते BKU सदस्यों गौरव, सौरव और नोनू पर झूठा केस दर्ज कराया है। बताया गया कि इन किसानों ने हाल ही में सतवाई के घर के सामने जमीन खरीदी थी, जिससे वे नाराज थे।

प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना जांच के सौरव को देर रात हिरासत में ले लिया, जो कानून की प्रक्रिया का उल्लंघन है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सरधना आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा तीन दिन के भीतर निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया गया।

BKU ने चेतावनी दी है कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई, तो शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर गन्ना मूल्य, बिजली दरें, सिंचाई और तहसीलों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in