मायावती ने बसपा संगठन में किया पुनर्गठन

तीन सेक्टर में बांटी जिम्मेदारी
Lucknow
मायावती
Published on: 

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के कामकाज को तीन सेक्टर में विभाजित किया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किए गए इस पुनर्गठन के तहत विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों को सौंपी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की निगरानी मायावती स्वयं करेंगी।

10 राज्यों की जिम्मेदारी रामजी गौतम और सुरेश राव को

नए संगठनात्मक ढांचे में सेक्टर-एक के अंतर्गत 10 राज्यों को रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य रामजी लाल गौतम और सुरेश राव को केंद्रीय सेक्टर प्रभारी के तौर पर दी गई है। दोनों नेता संबंधित राज्यों में संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की निगरानी करेंगे।

नौ राज्यों का दायित्व राजाराम और अतर सिंह राव को

सेक्टर-दो में नौ राज्यों को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम और पूर्व विधायक अतर सिंह राव को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी-उत्तराखंड की निगरानी मायावती करेंगी

सेक्टर-तीन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है। इन दोनों राज्यों की संगठनात्मक गतिविधियों पर मायावती और लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय नजर रखेगा। इसके अलावा वर्षा, आंधी और बाढ़ से प्रभावित राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत एवं सहायता कार्यों में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

ईशान आनंद को प्रभावित राज्यों का दौरा करने के लिए कहा गया है। मायावती ने प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील भी की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in