मथुरा: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व

मथुरा: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व
Published on

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को 'गोवर्धन पूजा' का पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में यह पूजा शुक्रवार को ही सम्पन्न की गई थी। शनिवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए निकल पड़े। परिक्रमा करने वालों में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। जिला और नगर प्रशासन के अधिकारी विशेष स्नान की व्यवस्था में जुटे रहे। रविवार को शहर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बाहरी और स्थानीय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेष कुमार पाण्डेय और नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने शहर के प्रमुख मार्गों, यमुना घाटों और बाजारों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि विश्राम घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए अवरोधक लगाए गए हैं, साथ ही महिलाओं के लिए शौचालय, खोया-पाया केंद्र और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 150 और घाटों पर निगरानी के लिए 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यमुना में मोटरबोट पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार रात से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू होगा, इसलिए आज से रविवार तक मार्ग परिवर्तित योजना लागू रहेगी। घाटों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर अवरोधक लगाए जाएंगे और केवल पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in