मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर की दान पात्र का ताला तोड़कर चोरी, भक्तों में आक्रोश

Mathura
मथुरा द्वारकाधीश मंदिर
Published on

मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय प्रशासन और भक्तों के बीच हड़कंप मचा दिया है। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी।

अगली सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो चोरी की इस वारदात का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल, पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी है।

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और भक्तों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से मंदिर और आसपास के बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

Mathura
द्वारकाधीश मंदिर मथुरा, दान पात्र

घटना इस प्रकार है

धर्मनगरी मथुरा के विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखी दान पात्र का ताला तोड़कर चोरी कर लिया । घटना की जानकारी सोमवार सुबह मंदिर खुलने के दौरान हुई, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मुख्य द्वार पर लगी दान पात्र का ताला टूटा देखा। इसके बाद तत्काल मंदिर प्रशासन को सूचना दी गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है और लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।

दुकानदारों और व्यापारियों में नाराजगी

घटना के बाद मंदिर के आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। व्यापारियों ने मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और प्रभावी बनाने तथा रात्रि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in