मैनपुरी स्कूल बस चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला

आरोपी फरार, बेवर थाने में मामला दर्ज
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में छठी कक्षा की छात्रा से अधेड़ उम्र के एक स्कूल बस चालक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ बेवर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दूसरे स्कूल में पढ़ती है और आरोपी के पड़ोस में रहती है। थाना प्रभारी (एसएचओ) अनिल कुमार सिंह ने कहा, आरोपी की पहचान अर्जुन (52) के रूप में हुई है, जो 8 जून को 11 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि अर्जुन ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था और बुधवार को इसे इंटरनेट साझा कर दिया। सिंह के मुताबिक, जब पीड़िता के माता-पिता ने घटना का वीडियो देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई और लड़की की मां ने बुधवार देर शाम बेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News