महाकुंभ : मौनी अमावस्या पर 1000 अधिक चिकित्साकर्मी तैनात

महाकुम्भ में 300 विशेषज्ञ चिकित्सक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात
प्रयागराज में मौनी अमावस्या से पहले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
प्रयागराज में मौनी अमावस्या से पहले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।Ravi Choudhary
Published on: 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के मद्देनजर यहां एक हजार से अधिक चिकित्साकर्मियों को तैनात किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले के हर सेक्टर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, महाकुम्भनगर में 300 विशेषज्ञ चिकित्सक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात किए गए हैं। ये चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अब तक दो लाख से अधिक मरीज यहां के केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही अब तक ढाई लाख से अधिक लोग प्रयोगशाला में जांच करा चुके हैं।

बयान में कहा गया है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सरकार ने मेले को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग का प्रभार भी संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बयान में कहा, मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मेला क्षेत्र में एक हजार से अधिक स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं। परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में 300 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, महाकुम्भ मेला परिसर में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। महाकुम्भ मेला परिसर में देश-विदेश से आने वाले सभी साधु-संतों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in