करणी सेना कार्यकर्ता ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहना कर मारा थप्पड़

दो आरोपी हिरासत में
Karni Sena
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला
Published on

रायबरेली : लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली में कथित रूप से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

मौर्य फतेहपुर जाते समय रायबरेली के सारस चौराहे पर कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम के लिए रुके थे और जब कार्यकर्ता उन्हें माला पहना रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर माला डालते हुए पीछे से थप्पड़ मारा।

घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि इस घटना में 2 लोग शामिल हैं और घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौर्य ने इसे करणी सेना के कार्यकर्ताओं की हरकत बताते हुए कहा कि सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से इस संगठन के गुंडे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को तार-तार कर रहे हैं।

घटना के बाद उन्होंने कहा, करणी सेना के कुछ कीड़े-मकोड़े इस तरीके से लगातार कानून की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। क्योंकि उनका ताल्लुक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बिरादरी से हैं इसलिए ऐसे माफियाओं और गुंडों के खिलाफ योगी सरकार मौन है।

उन्होंने कहा, करणी सेना के लोग ऐसे अराजक तत्व हैं जो उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं। जब पुलिस की मौजूदगी में गुंडे माफिया हमला कर रहे हैं तो उसकी गैर मौजूदगी में यह लोग कितना नंगा नाच करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौर्य ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और लोक मोर्चा 2027 में ‘भाजपा हटाओ, यूपी बचाओ’ नारे के साथ मैदान में उतरेगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अमित सिंह ने बताया कि घटना के सिलसिले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in