समाज के पुनर्निर्माण में कल्याण सिंह का अविस्मरणीय योगदान : योगी आदित्यनाथ

समाज के पुनर्निर्माण में कल्याण सिंह का अविस्मरणीय योगदान : योगी आदित्यनाथ
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर यहां रविवार को 'द मॉल एवेन्यू' में आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कहा उनका समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। उनकी स्मृतियों की जीवंतता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने लखनऊ में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीटूट और बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी श्रद्धेय कल्याण सिंह जी'' के नाम पर किया है। योगी ने कहा कि सत्ता के लिए लोग सिद्धांतों की तिलांजलि दे देते हैं। कुछ (सत्ता)प्राप्त करने के लिए मूल्यों के साथ समझौता करते हैं, लेकिन कल्याण सिंह जैसे व्यक्ति ने मूल्यों तथा सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। योगी ने यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तिलांजलि दी थी। उन्होंने जो सपना देखा वह साकार हो गया। आज अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो गया तो उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हुई होगी।

उप्र में नकल रहित परीक्षा के लिए कल्याण सिंह को दिया श्रेय : योगी ने नकल रहित परीक्षा का श्रेय कल्याण सिंह को देते हुए उनके पौत्र और अपनी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की भी सराहना की और कहा कि उनके पौत्र आज मंत्री के रूप में शिक्षा को नयी दिशा दे रहे हैं। दिवंगत कल्याण सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद साक्षी महाराज, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in