UP चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने रद्द की IPAC संग अपनी डील

बंगाल चुनाव का असर !
IPAC
UP चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने रद्द की IPAC संग अपनी डीलसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on: 

नई दिल्ली : यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए IPAC से अपना करार रद्द कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तकरीबन ढाई महीने पहले इलेक्शन मैनेजमेंट और सोशल मीडिया से जुड़ा कम दो कंपनियां IPAC और शो टाइम को दिया था।अब आईपैक समाजवादी पार्टी के लिए काम नहीं करेगी । 

आईपैक से करार रद्द, शो टाइम काम जारी रखेगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपैक की टीम खास तौर पर उन सीटों पर समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहा थी जहां पिछली बार हार का मार्जिन बहुत कम था । आईपैक की ज्यादा तर टीम उत्तर प्रदेश के बाहर से ही काम कर रही थी।अब आईपैक समाजवादी पार्टी के लिए काम नहीं करेगी जबकि शो टाइम अपना काम जारी रखेगी।

IPAC  से डील रद्द करने की एक और वजह 

सूत्रों के अनुसार, आई‑पैक (I‑PAC) के भीतर बताया गया है कि इस साल की शुरुआत में हुआ समझौता अब रद्द कर दिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आई‑पैक के निदेशक विनेश चंदेल को बंगाल कोयला तस्करी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था, जिससे कंपनी के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक सूत्र ने बताया,“चुनाव आयोग की ओर से हमारे कार्यालयों पर छापे और निदेशक (विनेश चंदेल) की गिरफ्तारी के बाद यह सौदा पहले से ही डांवाडोल स्थिति में था” इस पूरे मामले ने कंपनी की गतिविधियों और भविष्य की साझेदारियों पर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in