वृन्दावन में बंदर ने छीना गहनों से भरा थैला, फिर यूं लौटे 20 लाख के हीरे

घंटों की मशक्कत के बाद बैग सही सलामत हासिल
बंदर
बंदर
Published on

मथुरा : वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे अलीगढ़ के आभूषण कारोबारी अभिषेक अग्रवाल की जान उस समय सांसत में आ गई जब एक बंदर 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण से भरा उनका थैला छीनकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल गुरुवार को परिवार के साथ ठाकुर जी की फूल-बंगला सेवा करने पहुंचे थे और वह शुक्रवार को लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब वह पार्किंग में थे तभी अचानक एक बंदर उनके हाथ से उनका थैला छीन कर ले गया जिसमें 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के हीरों के आभूषण थे। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संदीप सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बंदर की घेराबंदी कर घंटों की मशक्कत के बाद बैग सही सलामत हासिल कर उसके मालिक को सौंप दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in