उन्नाव में वरमाला के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, बिना बारात लौटा दूल्हा

यह घटना पुरवा पुलिस थाने के एक गांव में हुई
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वरमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह घटना शनिवार देर रात पुरवा पुलिस थाने के एक गांव में हुई।

अजयपुर गांव में एक बारात पहुंची थी, जहां वर और वधू पक्ष के परिवारों ने पारंपरिक ‘द्वार चार’ और अन्य रस्में पूरी कीं। दूल्हा-दुल्हन ने रिवाज के मुताबिक एक-दूसरे को वरमाला पहनायी।इसके तुरंत बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई जबकि दूल्हे का परिवार दूसरी तैयारियों में व्यस्त हो गया। बाद में जब परिवार के सदस्य फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को बुलाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो बाद में परिवारों को जानकारी मिली कि एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है। दुल्हन के पिता ने उस लड़के से फोन पर बात की, जिसके बाद दुल्हन ने खुद अपने पिता से बात की। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई।

एक चश्मदीद ने बताया कि इस घटनाक्रम से स्तब्ध दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और दूल्हे पक्ष के लोगों को खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता ने पुरवा पुलिस थाने में उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in