कानपुर में कॉलेज से लौट रही छात्रा को आवारा कुत्तों ने घेर कर नोंच लिया चेहरा

17 टांके लगाकर सिलना पड़ा गाल
आवारा कुत्तों के हमले में घायल छात्रा
आवारा कुत्तों के हमले में घायल छात्रा -
Published on: 

कानपुर : कानपुर के श्याम नगर इलाके में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गई। युवती के चेहरे पर 17 टांके आये हैं। पीड़िता की पहचान वैष्णवी साहू के रूप में हुई है। साहू को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 17 टांके लगाए और काटने के कई घावों का इलाज किया।

वैष्णवी साहू बुधवार को महाराजपुर स्थित एक संस्थान से घर लौट रही थीं, तभी मधुवन पार्क के पास उन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

साहू के चाचा आशुतोष निगम ने शनिवार को बताया कि बंदरों और आवारा कुत्तों के बीच हुई झड़प के बाद यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने वैष्णवी पर झपट्टा मारा, उसे जमीन पर घसीटा और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। उसका दाहिना गाल बुरी तरह जख्मी हो गया और नाक पर भी चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने लाठियों से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक वैष्णवी बेहोश हो चुकी थीं और उनके शरीर से बहुत खून बह रहा था। निगम ने पत्रकारों से कहा, मेरी भतीजी सदमे में है, न कुछ खा पा रही है, न बोल पा रही है। वह डर के मारे चीखती हुई उठती है। मैं बस इतना चाहता हूं कि उसे सबसे अच्छा इलाज मिले, ताकि उसका चेहरा खराब न हो और भविष्य बर्बाद न हो।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in