हाथरस : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

हाथरस : हाथरस जिले में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है जब पीड़िता अपने खेत के पास ट्यूबवेल पर बैठी हुई थी तभी पड़ोस के गांव का 14 वर्षीय किशोर वहां पहुंचा। वह बच्ची को पास के खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची को ढूंढते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती बताई।

परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की चिकित्सीय जांच कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News