गुरु पूर्णिमा : सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशिष्ट पूजन

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दीं शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की-
Published on: 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष अनुष्ठान सुबह पांच बजे से ही प्रारंभ हो गया और सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायोगी गुरु गोरखनाथ सहित मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों और नाथपंथ के गुरुओं की प्रतिमाओं के समक्ष विधि विधान के साथ पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजनों का भी विधि विधान से पूजन-अर्चन किया और लोक कल्याण के पथ पर मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News