बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मां और भाई ने जला दिया जिंदा

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आपसी विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।  21 वर्षीय गर्भवती लड़की को उसकी मां और अपने भाई ने ही जिंदा जला दिया। लड़की गंभीर रूप से जल गई है। घटना नवादा खुर्द गांव की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा क‌ि जब महिला के परिवार को पता चला कि उनकी अविवाहित बेटी गर्भवती है, तो वे गुस्से में आ गए। उन्होंने उससे बच्चे के पिता के बारे में पूछा था, पर लड़की ने इस बारे में अपने परिवार को कुछ भी बता नहीं पाई। लड़की की मां और भाई कथित तौर पर उसे गुरुवार को पास के जंगल में ले गए और लड़की पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

जिंदा जलती लड़की की आवाज सुनकर आएं ग्रामीण

वारदात के दौरान जंगल में कुछ किसानों ने महिला की चीखने की आवाजे सुनीं। चींखें सुनते ही लोग लड़की को बचाने के लिए दौड़ पडे़ पर तबतक वह 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। ग्रामीणों ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद लड़की को बाद में उसे मेरठ के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी क‌ि युवती का उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ संबंध था और इसके बाद वह गर्भवती हो गई। लड़की की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in