अमेठी में ननिहाल आया पांच साल का प्रिंस अग्रहरि लापता, तलाश में जुटी पुलिस

मामा राजा राम अग्रहरि के घर आया था और शाम को अचानक वह गायब हो
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में ननिहाल आया पांच साल का एक बच्चा गायब हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वह बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा मुस्तकीम गांव का रहने वाला प्रिंस अग्रहरि रविवार को अमेठी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ककवा गांव में अपने मामा राजा राम अग्रहरि के घर आया था और शाम को अचानक वह गायब हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चा रविवार शाम करीब चार बजे अपने माता-पिता के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए ककवा गांव पहुंचा था और लगभग 5.30 बजे वह गायब हो गया। मिश्रा के मुताबिक, बच्चे की तलाश में पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गायब हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News