अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन रवाना, लोगों ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन रवाना, लोगों ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे
Published on: 

अयोध्या: दिल्ली के लिए अयोध्या से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार(05 जनवरी) को अयोध्या कैंट स्टेशन से रवाना हुई। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में पहली बार यात्रा करने वालों में काफी उत्साह दिखा। गुरुवार को ट्रेन रेल समय सारणी के अनुसार पहली बार आनंद विहार दिल्ली से यात्रियों को लेकर करीब तीन बजे अयोध्या कैंट पहुंची। इसके बाद 3 बजकर 45 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

पहले दिन ही वंदे भारत निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से दिल्ली के लिए प्रस्थान की। इस ट्रेन के अयोध्या कैंट से प्रस्थान का समय 3.15 बजे का है। दोहरीकरण के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-रुदौली-बाराबंकी से न होकर वाया सुल्तानपुर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

पहली यात्रा में फुल रही ट्रेन

दोहरीकरण को लेकर सेक्शन में हो रहे विभिन्न कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए आगामी सात से 15 जनवरी तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी। पहली यात्रा पर ट्रेन की सभी सीटें फुल रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस को अयोध्या जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस समय ट्रेन विशेष यात्रियों को लेकर यहां से रवाना हुई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in