लखीमपुर खीरी में मकान का छप्पर गिरने से पिता-पुत्री की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के मझगईं क्षेत्र में हुई
कुदरत का कहर
कुदरत का कहर
Published on: 

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के मझगईं क्षेत्र में बुधवार को तेज हवा और बारिश के कारण एक मकान का छप्पर गिर जाने से उसमें दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना मझगईं थाना क्षेत्र के पटिया फार्म में हुई। तेज हवा और बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक ढह गयी तथा उसके नीचे दबकर जसपाल सिंह (45) और उसकी 10 वर्षीय बेटी रमनदीप कौर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। निघासन के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव निगम अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

बुधवार सुबह तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में काफी नुकसान हुआ है। खराब मौसम ने पलिया और निघासन तहसीलों को बुरी तरह प्रभावित किया, जहां पेड़ उखड़ गए, छप्पर उड़ गये और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News