अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, दो मरे, 29 घायल

मृतकों में बस का चालक भी शामिल
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

अलीगढ़ : टप्पल थाना अंतर्गत आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेवे पर गुरुवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस की एक चलते ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। बस कानपुर से दिल्ली जा थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बस के चालक की आंख लगने से बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय दोनों वाहन समान दिशा में जा रहे थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in