देवरिया : बारात में आए युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश, पुलिस कर रही जांच
जांच में पुलिस
जांच में पुलिस
Published on: 

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खजुरी करौता गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक शुक्ला ने बताया कि गांव में कुशीनगर जिले से आई बारात में शामिल रामपुर झुरिया निवासी राजन यादव (30) को गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अचानक हुई गोलीबारी से भगदड़ मच गई और मेहमान बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सीओ ने बताया कि घायल राजन यादव को तुरंत इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्ला ने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घातक गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। राजन यादव का कुशीनगर में ही किसी से विवाद है। घटना उसी से जुड़ी होने की आशंका है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in