'कब्र और मजार को क्षति...', नागपुर हिंसा पर भड़कीं मायावती

उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार
नागपुर हिंसा
नागपुर हिंसा-
Published on: 

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि सरकार को नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार उपद्रवी और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मजार आदि को क्षति पहुंचाना व तोड़ना ठीक नहीं, क्योंकि इससे वहां आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द आदि बिगड़ रहा है। सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे वरना हालात काफी बिगड़ सकते हैं, जो ठीक नहीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान धर्मग्रंथ जलाया गया है। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे 6 आम नागरिक और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News