शादी से पहले दलित युवती का अपहरण : भदोही में तेजू बिन्द सहित छह के खिलाफ केस

पुलिस को बरामदगी के निर्देश
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने एक दलित महिला को उसकी शादी से 5 दिन पहले कथित तौर पर अगवा करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुरियांवा थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी तेजू बिन्द, उसके पिता शेषधर और मां मेवाती बिन्द, शिवम् बिन्द, साहब लाल और रामनाथ बिंद समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 (अपहरण), 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी), 352( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के तहत रविवार शाम मामला दर्ज किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा को मामले की विवेचना और युवती की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार युवती का अपहरण 15 अप्रैल को किया गया जब परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इसके पहले भी 6 अप्रैल की रात को उसका अपहरण किया गया था।

त्यागी ने बताया कि युवती की शादी 20 अप्रैल को होनी थी और तैयारियां की जा रही थीं। छह और 7 अप्रैल की दरमियानी रात तेजू बिन्द ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती को अगवा कर लिया था।

शिकायत में कहा गया कि परेशान परिजन को काफी खोजबीन के बाद बेटी के प्रयागराज में होने की सूचना मिली। पांच दिन बाद 12 अप्रैल को परिवार के लोगों ने युवती को एक कमरे में पाया और उसे वहां से निकालकर वापस घर ले आए।

चूंकि घटना के कुछ ही दिन बाद उसकी शादी होनी थी इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in