दूसरे धर्म की युवती संग इंस्टाग्राम फोटो विवाद : युवक की चाकू से हत्या

आरोपी समीर गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने पर पैर में गोली
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर शांति बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि कांट थाना क्षेत्र कमललेनपुर गांव का गौतम मौर्य (22) शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अपने खेत से लौट रहा था, तभी समीर (19) नामक युवक ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।

दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी समीर ने खेत से लौटते समय गौतम मौर्य पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जब ग्रामीणों ने चीखें सुनी तो उन्होंने आरोपी समीर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सांकेतिक फोटो
नोएडा बैंक्विट हॉल में लिफ्ट अचानक गिरने से मची अफरातफरी

एसपी ने बताया कि पुलिस जब आरोपी से पूछताछ के बाद आज सुबह धारदार हथियार की खोज में खेतों में गई तो आरोपी ने घटना के बाद फेके गए चाकू को उठाकर सिपाही देवेंद्र के हाथ पर प्रहार कर दिया और भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि गौतम ने गत 12 जुलाई को उसकी एक बहन की तस्वीर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने साथ लगायी थी जिसे देखकर वह बेहद नाराज था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में समीर को गिरफ्तार का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है।

सांकेतिक फोटो
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स : स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे को CM योगी ने दी बधाई
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in