रील बनाने में दलित समाज और संविधान पर टिप्पणी, आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वायरल रील की जांच की जा रही
मामला दर्ज
मामला दर्ज
Published on: 

संभल : संभल जिले के थाना बनियाठेर पुलिस ने दलित समाज और संविधान पर टिप्पणी करते हुए रील बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बनियाठेर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मेघपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अहलादपुर चंपू गांव के निवासी अमन ठाकुर ने एक रील बनाई जिसमें बाबा साहब भीम राव आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए भारतीय संविधान पर कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया गया।

सिंह ने कहा कि लखपत सिंह सहित तमाम ग्रामीणों की शिकायत पर अमन ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 196(2) (शत्रुता को बढ़ावा देना), 299 (जानबूझकर किसी वर्ग की मान्यताओं का अपमान करना) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वायरल रील की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in