'UP में समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान', CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश
CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथ
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि 2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

प्रदेश में होली के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत दो से चार मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

योगी ने अधिकारियों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी निगरानी करेंगे। इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होली के उत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए। पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए।

सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in