वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम में खेली जाएगी ‘पुष्प होली’

काशी में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत
पुष्प होली
पुष्प होलीPrabhat Verma: PD1000191
Published on

वाराणसी : वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में होली के दिन ‘पुष्प होली’ का आयोजन किया जाएगा। इस दिन धाम में श्रद्धालु पारम्परिक और आध्यात्मिक वातावरण में उत्सव मनाएंगे।

मंदिर प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि होली के दिन धाम स्थित शंकराचार्य चौक में पूर्वाह्न नौ से अपराह्न 12 बजे तक पुष्प होली का आयोजन किया जाएगा। पुष्प वर्षा से भक्तजन पारंपरिक और आध्यात्मिक वातावरण में होली उत्सव मना सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन, होली गीत और पारम्परिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं और प्रवेश तथा निकास द्वारों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और निजी सुरक्षा एजेंसियां विशेष निगरानी रखेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा ताकि धाम की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे।

सूत्रों के मुताबिक मंदिर प्रशासन ने केवल फूलों की होली खेल कर ही उत्सव मनाने की अपील करते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे रसायन युक्त रंग, अबीर या किसी भी हानिकारक पदार्थ को धाम में न लाएं।

उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी सहयोगी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि होली पर्व सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in