बाराबंकी में धर्मांतरण मामले में 2 अधिवक्ता भाइयों के चैम्बर में तोड़फोड़, आगजनी

SHO ने बताया, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है
वकीलों ने फर्नीचर में लगाई आग
वकीलों ने फर्नीचर में लगाई आग
Published on

बाराबंकी : बाराबंकी जिला मुख्यालय के सदर रजिस्ट्री कार्यालय में हिंदू लड़कियों और किशोरियों के कथित धर्मांतरण के आरोप में दो अधिवक्ता भाइयों के चैम्बर में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (SHO) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में आगजनी की घटना की जानकारी मिली है। हालांकि, SHO ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वह आज कचहरी नहीं गये थे लेकिन अन्य अधिवक्ताओं से इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई है।

सूत्रों ने बताया कि वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपी अधिवक्ताओं के चैंबर में तोड़फोड़ कर फर्नीचर में आग लगा दी गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

कथित तौर पर यह मामला जिले के सदर रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ा है, जहां हिंदू लड़कियों और किशोरियों के कथित धर्मांतरण का आरोप है। दो अधिवक्ता भाइयों पर धर्मांतरण से जुड़े मामलों में सक्रिय होने का आरोप है।

लखनऊ में दर्ज एक प्रकरण में नाम सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने लगभग एक सप्ताह पहले मुस्लिम समुदाय के एक अधिवक्ता को बाराबंकी से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद से ही कचहरी परिसर में इस मुद्दे को लेकर वकीलों के बीच चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके चैम्बर पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैंबर में रखी कुर्सियों और अन्य सामान को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया गया।

रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि गंभीर आरोपों में नामजद व्यक्तियों को कचहरी परिसर में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in